करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 1 अक्टूबर, 2024

0

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Current Affairs Quiz - 01 October, 2024):

 1. हाल ही में किस अफ्रीकी देश ने मारबर्ग वायरस के प्रकोप की सूचना दी?

उत्तर: रवांडा

रवांडा में मारबर्ग वायरस के प्रकोप से छह लोगों की मृत्यु हुई है। यह एक गंभीर रक्तस्रावी बुखार है, जो मारबर्ग वायरस से होता है। यह वायरस 1967 में जर्मनी के मारबर्ग में खोजा गया था। अफ्रीकी फल चमगादड़ इसका प्राकृतिक वाहक है, और यह शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क से फैलता है।

2. कैनरी द्वीप समूह किस महासागर में स्थित है?

उत्तर: अटलांटिक महासागर

स्पेन के कैनरी द्वीप समूह अटलांटिक महासागर में स्थित हैं। हाल ही में, यहां एक नाव दुर्घटना के बाद 48 प्रवासी लापता हो गए। यह द्वीपसमूह स्पेन से दक्षिण और मोरक्को से पश्चिम में स्थित है, और इसका गठन ज्वालामुखीय गतिविधियों से हुआ है।

3. किस देश ने UN सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया?

उत्तर: भूटान

UN महासभा के 79वें सत्र में भूटान के प्रधानमंत्री ने भारत की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन दिया। उन्होंने भारत के आर्थिक विकास और वैश्विक नेतृत्व की सराहना की।

4. PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM SURYA GHAR MUFT BIJALI YOJANA)  के तहत छत पर सौर ऊर्जा में कौन सा राज्य अग्रणी है?

उत्तर: गुजरात

PM Surya Ghar - Muft Bijli Yojana
PM Surya Ghar - Muft Bijli Yojana

गुजरात, PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 4,195 MW की सौर ऊर्जा स्थापित कर देश में सबसे आगे है। यह योजना घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करती है, जिससे सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलता है।

5. पीची वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: केरल

केरल के त्रिशूर जिले में स्थित पीची वन्यजीव अभयारण्य हाल ही में एक मादा हाथी की मृत्यु के कारण चर्चा में आया। यह अभयारण्य 125 वर्ग किमी में फैला है और यहां दुर्लभ पौधे और वन्यजीव पाए जाते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!