हिंदी करेंट अफेयर्स – 2 अक्टूबर, 2024

0

हिंदी करेंट अफेयर्स – 2 अक्टूबर, 2024 (Hindi Current Affairs – October 2, 2024): 

1. भारत में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस मिशन की शुरुआत की गई?

उत्तर: क्रूज भारत मिशन (Cruise India Mission)

Cruise India Mission
Cruise India Mission

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 30 सितंबर 2024 को मुंबई में "क्रूज भारत मिशन" की शुरुआत की। इसका लक्ष्य भारत को वैश्विक क्रूज पर्यटन केंद्र बनाना है। इसे बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय विभिन्न नियामक एजेंसियों के सहयोग से संचालित करेगा। तीन चरणों में चलने वाला यह मिशन 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2029 तक चलेगा।

2. "आयुष मेडिकल वैल्यू ट्रैवल समिट 2024" कहाँ आयोजित हुआ?

उत्तर: मुंबई

इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन मुंबई में "ग्लोबल सिनर्जी इन आयुष" विषय के साथ हुआ, जिसका उद्देश्य आयुष आधारित चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वभर में प्रचारित करना है। इसे आयुष मंत्रालय ने पर्यटन मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आयोजित किया।

3. माउंट एरेबस किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: अंटार्कटिका

माउंट एरेबस (Mount Erebus), अंटार्कटिका का दूसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी, हाल ही में सोने की धूल उगलने के कारण चर्चा में है। वैज्ञानिकों ने इसे एक अप्रत्याशित घटना माना, जहां पिघली हुई चट्टान सोने के कण सतह पर ला रही है, जो ठंड के कारण क्रिस्टलीकृत हो रहे हैं।

4. दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना रक्षा प्रदर्शनी "EURONAVAL 2024" की मेजबानी किस देश ने की?

उत्तर: फ्रांस

"EURONAVAL 2024" पेरिस में 4-7 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें 500 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे, जिनमें भारत सहित 104 देशों को आमंत्रित किया गया है।

5. हारपून मिसाइल किस देश द्वारा विकसित की गई है?

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका

ताइवान ने हाल ही में अमेरिका से 100 हारपून एंटी-शिप मिसाइल (Harpoon anti-ship missile) प्रणालियों की खेप प्राप्त की है। यह मिसाइल 30 से अधिक देशों द्वारा उपयोग की जा रही है और इसमें सभी मौसमों में काम करने की क्षमता और सक्रिय रडार मार्गदर्शन जैसी प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!