फेमिना मिस इंडिया 2024: निकिता पोरवाल

0

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024 (Femina Mss India 2024 Winner: Nikita Porwal):

मध्य प्रदेश उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 (Femina Miss India 2024) का खिताब अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है। मुंबई में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के 60वें संस्करण में निकिता ने 29 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 30 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता।

Nikita Porwal Femina Mss India 2024
Nikita Porwal Femina Mss India 2024

निकिता की इस उपलब्धि ने उन्हें आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World Contest 2024) में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा मौका दिया है। अब वे मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फाइनल में निकिता ने न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि बुद्धि और व्यक्तित्व से भी सभी को प्रभावित किया।

Femina Mss India 2024 Winner: Nikita Porwal
Femina Mss India 2024 Winner: Nikita Porwal

निकिता पोरवाल कौन हैं?

निकिता पोरवाल उज्जैन की रहने वाली हैं। बचपन से ही कला और साहित्य में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने थिएटर में कई नाटक (60 से अधिक)  किए हैं और एक नाटक “कृष्ण लीला” भी लिखा है। इसके अलावा, वह एक फीचर फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। पशुओं से प्रेम करने वाली निकिता पशु कल्याण के लिए भी काम करती हैं।

Femina Mss India 2024: Nikita Porwal
Femina Mss India 2024: Nikita Porwal

शिक्षा और करियर

निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट से की और अब महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

इस वर्ष फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2024) ने अपना 60वां वर्षगाँठ मनाया। इस अवसर पर एक विशेष गीत "राइज ऑफ क्वीन" (Rise of a Queen) भी जारी किया गया। निकिता को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 (Femina Miss India 2023) की विजेता नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया, जबकि अभिनेत्री नेहा धूपिया ने उन्हें सैश पहनाया।

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!